जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने किया कार्यभार ग्रहण
कवर्धा-- कबीरधाम जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। श्रीमती तुलिका प्रजापति 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और वे कबीरधाम जिले की 21वीं कलेक्टर हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली है।