छत्तीसगढ़ / बीजापुर

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर 14 फरवरी 2024- कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र (6)4 के तहत् प्राकृतिक आपदा से पीड़ित दो परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में मृतिका श्रीमती सरमिला फरसा के निकटतम वारिस उनके पति श्री लोकेश फरसा को 4 लाख रुपए एवं इसी तरह नाले के पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में मृतक श्री रमेश कुमार कुड़मूल के निकटतम वारिस उनके पिता श्री नरसू कुड़मूल को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किये जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image