छ.ग. साइबर सागृति अभियान के अंतर्गत आज दूसरे सप्ताह वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा के संबंध में पर्यटन स्थल भूतेश्वरनाथ और चिंगरापगार में डीएसपी गोपाल वैश्य ने अनूठे अंदाज अपने गीतों के माध्यम से लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक।
राधेश्याम सोनवानी,*गरियाबंद*: - छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध मुक्त बनाने के संकल्प के साथ राज्य पुलिस द्वारा एक विशेष साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। 23 अगस्त से 29 अगस्त तक दूसरा सप्ताह वित्तीय धोखाधड़ी और यूपीआई सुरक्षा के संबंध में पुलिस अधीक्षक गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर आने वाले सैलानियों की सुरक्षा और उन्हें डिजिटल ठगी से बचाने के लिए एक विशेष साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल भूतेश्वरनाथ एवं चिंगरापगार जलप्रपात में गरियाबंद पुलिस द्वारा एक अनूठा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी गोपाल वैश्य ने उपस्थित हजारों के संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहद अनोखे और मनोरंजक तरीके से साइबर अपराधों से बचने के गुण सिखाए। उन्होंने अपने गीतों एवं आम बोलचाल की भाषा और रोचक उदाहरणों का प्रयोग करते हुए लोगों को वर्तमान में चल रहे विभिन्न प्रकार के डिजिटल फ्राॅड के प्रति सचेत किया।