छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

राखी का बंधन, खुशियों का संसार, महतारी वंदन से बहनों को मिला संबल अपार

 - महतारी वंदन योजना बनी सहारा, आर्थिक संबल के साथ मिलापा की राखी की खुशियां हुईं दोगुनी

 मोहला 24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत हर माह मिलने वाली नियमित सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के साथ.साथ अपनी आवश्यकताओं के लिए भी आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं। वहीं रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि मिलने से महिलाओं में विशेष खुशी का माहौल है।
        विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम जोरातराई निवासी श्रीमती मिलापा नदेश्वर ने महतारी वंदन योजना की 30 वीं किस्त की राशि प्राप्त होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने स्नेहपूर्वक मुख्यमंत्री को विष्णु भैया संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि मिलना उनके लिए खुशी की बात है। इस राशि से वे त्योहार की तैयारियों के साथ-साथ घर की जरूरी आवश्यकताओं को भी पूरा कर पा रही हैं।
       श्रीमती मिलापा नदेश्वर ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। बच्चों की जरूरतोंए घर-गृहस्थी के खर्च और अन्य आवश्यक सामानों की खरीदी में इस राशि से उन्हें आर्थिक सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि 30वीं किस्त की राशि रक्षाबंधन के पहले मिलने से इस बार त्योहार की खुशी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि राखी के इस पावन पर्व पर जब वे अपने भाइयों की कलाइयों पर स्नेह का धागा बांधेंगीए तो उसमें अपने विष्णु भैया के प्रति आभार की भावना भी जुड़ी होगी। समय पर मिली राशि ने उन्हें त्योहार की तैयारियां करने में मदद की है और परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी कम हुआ है।
       आर्थिक संबल के साथ बढ़ा आत्मविश्वास श्रीमती नदेश्वर ने कहा कि पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी परिवार के बजट को ध्यान में रखकर खर्च करना पड़ता था। अब महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित रूप से मिलने वाली राशि से वे अपने स्तर पर कई आवश्यक खर्च पूरे कर पा रही हैं। इससे उन्हें आर्थिक राहत के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी मिला है।
         उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 30वीं किस्त की राशि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए विष्णु भैया की ओर से मिले स्नेह और सहयोग जैसी महसूस हो रही है।
        श्रीमती मिलापा नदेश्वर ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की नियमित सहायता राशि से महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें लगातार आर्थिक संबल मिल रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image