छत्तीसगढ़ / सक्ति

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सक्ती जिले के 8 खिलाड़ियों का चयन

 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाली हैण्डबॉल प्रतियोगिता के 14 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग के लिए विकासखंड मालखरौदा के कुल 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय आमनदुला से 7 तथा सेजेस मालखरौदा से 1 खिलाड़ी शामिल हैं। बालक वर्ग में कुनाल, आशीष, अनुराग एवं राजकुमार तथा बालिका वर्ग में शकुंतला, कुसुम, स्वाति एवं सौम्या कौशिक का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सक्ती जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा सक्ती जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के चयन पर जनपद अध्यक्ष मालखरौदा श्री कवि शरण वर्मा, सरपंच आमनदुला श्रीमती चित्रलेखा सूरज काठे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज, प्राचार्य आमनदुला श्री शिव कुमार गबेल, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती विमलेश सिंह चन्द्रा, प्रधान पाठक श्री अमृत सिदार सहित श्री कृष्णा यादव, श्री लखेश्वर दास महंत, श्री जीवन गबेल, श्री छवि यादव एवं आमनदुला के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave Your Comment

Click to reload image