छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुनी ‘मन की बात’, नशामुक्ति, हर घर तिरंगा और पीएम स्वनिधि का दिया संदेश*

 *तोखन साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सुनी ‘मन की बात’, नशामुक्ति, हर घर तिरंगा और पीएम स्वनिधि का दिया संदेश*


रायपुर - केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने रायपुर स्थित निरंजन धर्मशाला में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के साथ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड का श्रवण किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने नशामुक्त भारत के संकल्प, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से जुड़ने और जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ देश के जन-जन से सीधा संवाद स्थापित करने वाला प्रेरणादायी मंच है। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी, हर घर तिरंगा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना तथा पीएम स्वनिधि योजना से छोटे कारोबारियों को आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री जी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। जनभागीदारी के माध्यम से देश को नशामुक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image