छत्तीसगढ़ / मुंगेली

*किसान परिवार की बेटी भारती घृतलहरे ने नेट में हासिल की सफलता*

 *किसान परिवार की बेटी भारती घृतलहरे ने नेट में हासिल की सफलता*


*नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए हुईं पात्र, क्षेत्र का बढ़ाया मान*

मुंगेली/लोरमी -  जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम हरदी की बेटी भारती घृतलहरे ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सामान्य किसान परिवार से आने वाली भारती ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता हासिल कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय की है।
    भारती घृतलहरे की सफलता इसलिए भी प्रेरणादायी है, क्योंकि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने का प्रयास जारी रखा। इससे पहले भी वह बीएड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। शिक्षा के प्रति अपनी रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने निजी स्कूलों में शिक्षिका के रूप में भी सेवाएं दी हैं। अध्यापन के अनुभव और उच्च शिक्षा के प्रति जुनून ने उन्हें नेट परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। भारती ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, शिक्षकों और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।

Leave Your Comment

Click to reload image