हरदीबांध के कृषक की बिटिया का सम्मान किया मेडिकल टीम ने
मुंगेली |
2026-08-31 16:38:36
हरदीबांध के कृषक की बिटिया का सम्मान किया मेडिकल टीम ने
लोरमी - ग्राम हरदी बांध के रहने वाली कुमारी रेखा साहू का एमबीबीएस में चयन हुआ है वे श्रीमती तितरी बाई राजमिस्त्री जेठू राम साहू की सुपुत्री है हमारी मेडिकल टीम ग्राम हरदी बांध में उनके निवास पर जाकर उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी मेडिकल टीम के प्रमुख सदस्य राजेंद्र साहू जी ने कहा हमारे पूरे ग्रामीणवासी एवं लोरमीवासी के लिए बहुत गर्व की बात है राज मिस्त्री का काम करने वाले की सुपुत्री ने एक इतिहास रच दिया है मैअपनी तरफ से बहुत शुभकामनाएं देता हू मेडिकल टीम के अध्यक्ष मिंटू छाबड़ा कोषाध्यक्ष अवधेश राजपूत सचिव मुकेश कश्यप राजेंद्र साहू पंकज ठाकुर मुकेश साहू हरीश देवागन राजेश झरिया उपस्थित रहे।