छत्तीसगढ़ / रायपुर

शकुंतला फाउंडेशन के ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह’ में 201 शिक्षक सम्मानित

 रायपुर । शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में ‘आचार्य शिरोमणि सम्मान समारोह-2026’ का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे 201 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। समारोह का संचालन उद्घोषिका श्रीमती रात्रि लहरी ने किया। उन्होंने अपने प्रभावी उद्बोधन से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

 
 
 

समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर एम.जी. सतीश कुमार, आर चैंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर के सतीश थौरानी, डॉ. एन.के. अग्रवाल (निर्मल अग्रवाल), राजेश गुरनानी, श्रीमती शुभा निशा शुक्ला और कविता कुंभज सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

इस अवसर पर आर्टेमिस शांति अस्पताल के डॉ. अजीत मिश्रा और डॉ. मनीषा शर्मा ने शिक्षकों को स्वस्थ जीवनशैली, तनाव प्रबंधन और संतुलित आहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बदलती जीवनशैली के बीच शिक्षकों के स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन को बनाए रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विशाल मिश्रा, रितु श्रीवास्तव, खुशबू गोस्वामी, संजना सिंह, नीता विश्वकर्मा, महेश दुबे, गोविंद अग्रवाल सहित फाउंडेशन के सदस्य और बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 
 
 
 

समारोह के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। आयोजकों ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके योगदान को सम्मानित करना नई पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image