आरक्षण की कार्यवाही 15 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार को इन्द्रावती सभाकक्ष में
बीजापुर 03 सितम्बर 2026
छत्तीसगढ, नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डाे का आरक्षण) नियम 1994 के तहत नगर पंचायत भैरमगढ एवं नगर पंचायत भोपालपटनम के वार्डाे का आरक्षण 15 सितम्बर 2026 दिन मंगलवार को अपरान्ह 03.00 बजे जिला कार्यालय बीजापुर के (इन्द्रावती सभाकक्ष) में किया जावेगा।
आरक्षण की कार्यवाही के दौरान जो भी नागरिक उपस्थित रहना चाहते है, वे निर्धारित दिवस एवं समय पर जिला कार्यालय बीजापुर के इन्द्रावती सभाकक्ष में उपस्थित हो सकते हैं।
जिला समन्वयक ( District Coordinator ) पद हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर 03 सितम्बर 2026- CSC e-Governance Services India Limited द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के लिए जिला समन्वयक ( District Coordinator ) के 01 रिक्त पद पर नियुक्ति हेतु योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 08 सितम्बर 2026 को निर्धारित की गई है। पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी हेतु CSC की वेबसाइट https://csc.gov.in के Career Section का अवलोकन कर सकते हैं।