माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा भजन का आयोजन किया गया
रायपुर/माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भजन का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोग इस उत्सव में शामिल हुए, ट्रस्ट से श्रीमती कल्पना शुक्ला,(जिलाध्यक्ष) श्रीमति मनोरमा बाजपेई (सुंदर नगर प्रभारी) श्रीमती संध्या तिवारी (कुंज बिहारी चौक प्रभारी), श्रीमती लक्ष्मी अवस्थी (डगनिया प्रभारी), श्रीमती उषा पांडे (अनुशासन प्रभारी), श्रीमती सरोज शुक्ला,श्रीमती अलका देशपांडे, श्रीमती लक्ष्मी सोनी,नमिता पात्रा, राधा साहू, और अंजनी महिला मंडल से सहयोगी बहने शामिल हुई। ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने समस्त देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनायें दिए।