छत्तीसगढ़ / रायपुर

ग्राम सकरबोगा में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा

रायपुर, 5 सितम्बर 2026

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास कार्यों में तेजी का दिया भरोसा

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम सकरबोगा पहुंचकर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों की जानकारी ली तथा संबंधित विषयों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
    मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में डबल इंजन सरकार विकास को नई गति दे रही है। सरकार द्वारा गांवों में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवागमन, मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में रायगढ़ जिले के गांवों में भी आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र की आवश्यकताओं और जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

    ग्रामीणों ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा। श्री चौधरी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। 

Leave Your Comment

Click to reload image