छत्तीसगढ़ / बालोद

शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं को स्वच्छता किट का हुआ वितरण

 बालोद। जिले के बालोद में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बालोद के द्वारा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" के तहत महाविद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित 100 से भी अधिक छात्राओं को स्वच्छता किट का वितरण किया गया। प्रधानाचार्या जीके खालको ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के लिए गांव के लोगों को जागरूक करना चाहिए। देश के लिए कुछ करने का यह भी एक बेहतरीन मौका है। 


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य जीके खालको, डीपी सिंह, महिला बाल विकास अधिकारी डॉक्टर शामू, स्त्री रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय बालोद द्वारा स्त्री रोग से संबंधित उपचार एवं स्वच्छता किट का उचित उपयोग हेतु जानकारी प्रदान की गई। श्रीमती जयंती सिंह (ग्रंथपाल),  नरेंद्र कुमार साहू व श्रीमती हितेश्वरी मेश्राम (बाल संरक्षण अधिकारी), प्रोफेसर जितेश साहू (विभाग अध्यक्ष वनस्पति शास्त्र) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक एवं अतिथि व्याख्याता और सभी विभाग के स्नातकोत्तर की छात्राएं उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आरडी साहू (विभाग अध्यक्ष भौतिक शास्त्र) द्वारा किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image