छत्तीसगढ़ / कांकेर

संभाग स्तरीय रोजगार मेला 11 को

 उत्तर बस्तर कांकेर । जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोडने हेतु जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला प्रशासन द्वारा ‘‘एक दिवसीय संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन लाईवलीवुड कॉलेज गोविंदपुर कांकेर में 11 सितम्बर को 11 से सायं 4 बजे तक किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी क्षेत्र के 13 नियोजकों द्वारा 1083 रिक्तियांे के आधार पर भर्ती किया जाएगा। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला में उपस्थित होकर या ई रोजगार के पोर्टल अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन कर सकतें हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा। जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image