मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर जेल दाखिल किया गया
बालोद |
03-Mar-2024
रात्री में सुनसान पाकर मोटर सायकल की करता था चोरी, आरोपी के कब्जे से एक हीरो डीलक्स क्रमांक सीजी 07 एएच 5730 को किया गया जप्त
बालोद। राजहरा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 मार्च 2024 को मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिस पर राजहरा नगर पुलिस अधीक्षक डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाप के द्वारा तत्काल जांच पड़ताल कर मोटर सायकल चोर को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की ने हमे बताया कि दिनांक 01 मार्च 2024 को प्रार्थी ऐमन कुमार खोब्रागढ़े निवासी वार्ड क्र.11 राजहरा ने मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट राजहरा थाना आकर दर्ज करवाई थी।
प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 27 फरवरी 2024 की रात्री करीबन 09.00 बजे को अपने दोस्त दिनेश साहू के घर शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए गए थे। प्रार्थी द्वारा अपने दोस्त दिनेश के घर के सामने अपनी हीरो डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एएच 5730 खडी कर चला गया था। दिनांक 28 फरवरी 2024 की रात्रि करीबन 02.30 बजे वापस आने परे देखा कि प्रार्थी ने अपनी मोटर सायकल जहां खड़ा किया था वहां नही पाई गई। कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एएच 5730 कीमती लगभग 15000 रूपये को चोरी कर ले गया पाया गया। जिसके पश्चात प्रार्थी की रिपोर्ट पर दिनांक 01 मार्च 2024 को थाना राजहरा में अपराध क्रमांक 62/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
बालोद पुलिस अधीक्षक एसआर भगत के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ० चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की एवं स्टाप के द्वारा आरोपी का पता तलाश के दौरान संदेही हरीश कुमार ध्रुव पिता रंजीत ध्रुव उम्र 30 वर्ष सकिन वार्ड क्रमांक 17 कोण्डे, पावर हाउस, थाना राजहरा जिला बालोद से राजहरा पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। घटना दिनांक व समय को अपने साथी पूरन लाल साहू पिता जेठू राम साहू उम्र 24 वर्ष सकिन वार्ड क्रमांक 15 राजहरा के साथ उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन में चोरी गये मोटर सायकल को बरामद व जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को दिनांक 02 मार्च 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण तथा संपूर्ण कार्यवाही में ही राजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की, प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी, आरक्षक चुरेन्द्र कुर्रे, आरक्षक मनोज साहू, आरक्षक शेर अली तथा आरक्षक छन्नू बंजारे की सराहनीय भूमिका रही।