छत्तीसगढ़ / बीजापुर

01 लाख की ईनामी महिला माओवादी KAMS(किसान आदिवासी मजदूर संगठन )अध्यक्ष गिरफ्तार

थाना पामेड़, कोबरा 204, केरिपु 151 की संयुक्त कार्यवाही
जिला में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 02/03/2024 को थाना पामेड़ से जिला बल, कोबरा 204 एवं केरिपु 151 की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर जारपल्ली, एमपुर की ओर निकली थे ।

अभियान के दौरान संयुक्त बल द्वारा जारपल्ली के जंगल से पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत  कमलापुर KAMS अध्यक्ष रामबाई पिता स्व0 लच्छा कटटम पता कमलापुर थाना उसूर जिला बीजापुर को पकड़ा गया । महिला माओवादी के कब्जे से कुकर बम, जिलेटिन राड, कार्डेक्स वायर तथा TCOC  के सबंध में पाम्पलेट बरामद किया गया ।

पकड़े गये महिला माओवादी के विरूद्ध थाना पामेड़ में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं छ0ग0 विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में विधिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।

 

Leave Your Comment

Click to reload image