छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल ने किया प्री मैट्रिक बालक छात्रावास बहीगांव का आकस्मिक निरीक्षण

 कोंडागांव । न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी केशकाल सौम्या राय के कुशल नेतृत्व में प्री मैट्रिक बालक छात्रावास, बहीगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में निवासरत बच्चों से मुलाकात कर उनके रहन-सहन, भोजन, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने छात्रावास की स्वच्छता व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, शयन कक्ष, अध्ययन व्यवस्था सहित छात्रावास में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही बच्चों से उनकी दिनचर्या एवं पढ़ाई के संबंध में बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जाना।

 
 
 
 

न्यायिक मजिस्ट्रेट सौम्या राय ने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रावास प्रबंधन को बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

आकस्मिक निरीक्षण का उद्देश्य छात्रावास में निवासरत बच्चों को बेहतर वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान अधिकार मित्र अनिल कुमार मंडावी प्रबंध कार्यालय केशकाल, वर्षा केमरो थाना केशकाल, चमेली यादव थाना धनोरा कोंडागांव व छात्रावास अधीक्षक की उपस्थिति रही।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image