वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की समीक्षा बैठक 15 सितंबर को
अम्बिकापुर 11 सितम्बर 2026
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 अंतर्गत ’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) के तहत् वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास हेतु ग्रामों का चयन किये जाने हेतु चयनित ग्रामों के गठित जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्तरीय निगरानी समिति की अध्यक्षता में 15 सितंबर 2026 को समय सीमा की बैठक पश्चात् कलेक्ट्रेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में आयोजित की गई है।
बैठक में धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA के तहत् वन अधिकार अधिनियम 2006 अंतर्गत सामुदायिक बन संसाधन का संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन योजना के विकास हेतु चयनित सामुदायिक वन संसाधन का अधिकार मान्यता पत्र प्राप्त ग्रामों के अनुमोदन की समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सर्व सम्बन्धितों को बैठक में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने कहा है।