आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीजापुर 04 मार्च 2024 / नेहरू युवा केंद्र दंतेवाड़ा (छ.ग), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार द्वारा ऑडोटोरियम , बीजापुर में जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस वर्ष आस-पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करना था जिसमे जिले के विभिन्न विकासखंड के युवाओं को देश के संसद के भांति मॉक पार्लियामेंट में भाग लेने का अवसर दिया गया | कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देश के संसद की कार्य प्रणाली को समझना था और उसके साथ अपने जीवन में सुदृढ़ निर्णय लेना भी था | मॉक पार्लियामेंट का विषय जिले में बढ़ती गरीबी था जिसमे पक्ष और विपक्ष के दोनो समूहों ने अपनी बातों को युवाओं के समक्ष रखा | इसके साथ ही कार्यक्रम में संसाधन व्यक्तियों द्वारा नारी शक्ति एवं गरीब कल्याण जैसे विषय पर सेशन भी आयोजित किए गए| जिला स्तरीय आस पड़ोस-युवा संसद कार्यक्रम की शुभारंभ मां सरस्वती की छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया