छत्तीसगढ़ / कांकेर

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 2592 हितग्राहियों ने किया अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश

 उत्तर बस्तर कांकेर । जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत नवनिर्मित आवासों में सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले  के 2592 हितग्राहियों ने अपने सपनों के पक्के घर में गृह प्रवेश कर नए जीवन की शुरुआत की। जिला कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में नवनिर्मित आवासों को आकर्षक रंगोली एवं दीप सज्जा से सजाया गया। हितग्राहियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर अपने नए घर में प्रवेश किया। इस अवसर पर हितग्राहियों को ‘आभार पत्र’, ‘खुशियों की चाबी’ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image