छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर

एमसीबी : श्रमिकों के ई-केवाईसी पंजीयन-नवीनीकरण के लिए एमसीबी में ग्राम पंचायतवार शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी

 मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड में 30 सितंबर तक लगेंगे शिविर, सुबह 10 बजे पहुंचना होगा संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को


छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करने तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, रायपुर के निर्देशों के अनुपालन में जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले के मनेन्द्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 30 सितंबर 2026 तक चरणबद्ध रूप से शिविर आयोजित किए जाएंगे।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में 10 से 30 सितंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 15 सितंबर को छिपछिपी और भौंता, 16 सितंबर को डुगला, बिझियाटोला, केवटी, बुलाकीटोला एवं केल्हारी, 17 सितंबर को रोजी, डिहुली, बिरौडांड, शिवगढ़ एवं बड़काबहेरा, 21 सितंबर को सोनहरी, गरुडडोल, बाला, महाई एवं केलुआ तथा 22 सितंबर को सिरियाखोह एवं हरितनापुर में शिविर आयोजित होंगे। इसके बाद 23 से 30 सितंबर तक निर्धारित ग्राम पंचायतों में क्रमवार शिविर लगाए जाएंगे।
खड़गवां विकासखंड में 9 सितंबर से शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है। 15 सितंबर को अखराडांड, 16 सितंबर को सुंदरपुर, देवाडांड, सलका, लकड़ापारा एवं गिद्वमुड्डी, 17 सितंबर को छोटेकेलुआ, आमाडांड, जड़हरी एवं कदरेवा में शिविर निर्धारित हैं। 21 से 30 सितंबर तक भी विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
भरतपुर विकासखंड में 11 से 30 सितंबर तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 15 सितंबर को भगवानपुर, घाघरा एवं एतवार, 16 सितंबर को जनुआ, बेलनगांव, चरखर, मेहदौली एवं डोंगरीटोला, 21 सितंबर को देवगढ़, हरई, कुंवारी, पतवाही एवं ओहनिया तथा 22 सितंबर को हरचौका एवं चिडौला में शिविर लगाए जाएंगे। 23 से 30 सितंबर तक भी निर्धारित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।

सुबह 10 बजे पहुंचना होगा शिविर स्थल पर
श्रम पदाधिकारी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे शिविर स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर के पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत में मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा श्रमिकों की ई-केवाईसी सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक शिविर का लाभ ले सकें।
शिविर में प्राप्त एवं निराकरण आवेदनों की जानकारी शिविर की तिथि से 48 घंटे के भीतर विभागीय पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक शिविर के फोटो ग्राम अपलोड की कार्रवाई के लिए श्रम कल्याण अधिकारी अनिल साहू को अवगत कराने कहा गया है।
शिविरों के सफल संचालन के लिए जिला एवं जनपद पंचायत स्तर के संबंधित अधिकारियों, ग्राम पंचायत सचिव एवं सरपंच, जनसंपर्क अधिकारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सहयोग एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सीएससी/वीएलई की उपलब्धता एवं शिविरों में आवश्यक तकनीकी कार्यवाही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Leave Your Comment

Click to reload image