छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ़ के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव सुरक्षा व्यवस्था छोड़कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकले ,मचा हडकम्प

-राधेश्याम सोनवानी
-रितेश यादव
गरियाबंद - गरियाबंद जिले से एक बडी खबर निकलकर सामने आ रही है, प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव आज बुधवार को अपने सुरक्षा व्यवस्था को नहनबीरी मैनपुर निवास में छोडकर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामो मे जनसम्पर्क के लिए निकल गये है जिसकी जानकारी लगते ही प्रशासन स्तर में हडकम्प मच गई है, ज्ञात हो कि बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कई ईलाके काफी घोर नक्सली क्षेत्र है, साथ ही काफी संवेदनशील क्षेत्रो में माना जाता है, बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकलने से पहले मैनपुर लोक निर्माण विभाग के सामने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जनक ध्रुव ने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए तीन माह हो चुके है शासन प्रशासन को देवभोग में आवास उपलब्ध कराने कई बार मांग कर चुका हॅू अब तक आवास उपलब्ध नही कराया गया है मैनपुर नाहनबिरी स्थित अपने आवास में मेंरे द्वारा स्वंय के खर्चा से सुरक्षा व्यवस्था करवाया हूॅ उन्होने कहा कि मेरे पास देवभोग मे आवास की व्यवस्था नही है, मेरे स्वंय के रहने की व्यवस्था नही है ऐसे में मै अपने सुरक्षाकर्मियों को कहा रखुंगा, इस मामले से कई बार प्रशासन को अवगत करा चुका हूॅ, विधायक जनक ध्रुव ने कहा मै विपक्ष का विधायक हूॅ शायद इसीलिए सरकार मेरी सुरक्षा और रहने के लिए निवास की व्यवस्था नही कर रही है, विधानसभा क्षेत्र बहुत बडा है देवभोग क्षेत्र के लोगो को मुुझसे मुलाकात करने के लिए 100 किलोमीटर दुर आना पडता है, सरकार और प्रशासन मुझे व्यवस्थापिका का हिस्सा ही नही मानती इसलिए सुविधा नही दे रही है। 
 
क्या कहते है एस डी ओं पी पुलिस मैनपुर 
 
इस सबंध में चर्चा करने पर मैनपुर एस डी ओ पी पुलिस बाजीलाल सिंह ने बताया कि विधायक जनक धु्रव को पुलिस प्रशासन द्वारा प्रर्याप्त सुरक्षा प्रदान किया गया है,लेकिन आवास उपलब्ध कराना जिला प्रशासन का काम है
 आज उनके सुरक्षाकर्मी थाना में पहुचकर जानकारी दिये है कि विधायक जनक धु्रव बैगर सुरक्षा के दौरे पर निकल गये है, एस डी ओं पी बाजीलाल सिंह ने कहा कि विधायक की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है और इसकी सूचना देवभोग थाना में दे दिया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image