छत्तीसगढ़ / सरगुजा

राष्ट्रीय पशुधन मिशन योजना से जयनाथ राम को मिला स्वरोजगार का अवसर

 अम्बिकापुर 17 सितम्बर 2026

राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) योजना से ग्राम सिलसिला, विकासखंड लुंड्रा निवासी जयनाथ राम को पशुपालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत करने का अवसर मिला। पशुपालन विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत जयनाथ राम को 5 बकरियां एवं 1 बकरा प्रदान किया गया। पशुधन प्राप्त होने के बाद उन्होंने मेहनत और लगन से बकरी पालन को आगे बढ़ाया, जिससे उन्हें लगभग 30 हजार रुपये का आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। योजना से मिले इस सहयोग से जयनाथ राम के लिए स्वरोजगार का नया रास्ता खुला और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली। उन्होंने छस्ड योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए शासन एवं पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पशुधन मिलने से उन्हें अपने परिवार की आय बढ़ाने का बेहतर अवसर मिला है।

Leave Your Comment

Click to reload image