छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी पहुॅची गरियाबंद... पार्टी कार्यकर्ताओ को किया एकजुट

- राधेश्याम सोनवानी
-रितेश यादव
 
गरियाबंद ।  महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी गुरुवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंची। पहली बार शहर आगमन पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा चौक में आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। साथ ही प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उन्हे बधाई भी दी। इस दौरान राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व राजिम विधायक एवम लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय भी उनके साथ मौजूद रहे। 
 
स्वागत कार्यक्रम के बाद लोकसभा प्रत्याशी श्रीमति चौधरी भाजपा कार्यालय में जिले के पदाधिकारियो और जनप्रतिनिधियो से रूबरू हुई। यहां उन्होने सभी का परिचय लिया साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत का मूलमंत्र भी दिया। बैठक में श्रीमति चौधरी ने कहा कि इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 400 पार का लक्ष्य दिया है। इसे पूरा करने सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर प्रयास करना होगा, तभी जीत सुनिश्चित होगी। उन्होने कहा कि महासमुंद लोकसभा 15 साल से भाजपा की परपरागत सीट रही है। इस बार फिर महासमुंद लोकसभा में कमल खिलाना है। अपने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर उन्होने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी और दायित्व देती है सभी कार्यकर्ता उसका निष्ठा से पालन करते हैै। पार्टी ने मुझे अवसर दिया है। लेकिन सभी कार्यकर्ता स्वयं प्रत्याशी के रूप मे काम करेंगे तभी लोकसभा में जीत होगी। इस दौरान उन्होने केन्द्र व राज्य की योजनाए भी गिनाई। जिसे लेकर घर घर प्रचार प्रसार करने का आव्हान किया। 
 
बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिला सशक्तिकरण, महिला के सम्मान और महिलाओ के उत्थान के लिए काम कर रही। महासमुंद लोकसभा से मोदी जी ने महिला नेत्री की अवसर दिया है। यह पूरे लोकसभा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। मोदी की गांरटी सरकार ने पूरी की है। इसे लेकर अब जनजन तक पहुॅचना है और भाजपा को विजय दिलाना है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ओर अनिल चंद्राकर ने किया। 
 
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्रीमति विभा अवस्थी, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार साहू, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिप सदस्य चन्द्रशेखर साहू, केशरी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, तोकेश्वरी मांझी, वरिष्ठ नेता मुरलीधर सिन्हा, घनश्याम सिन्हा, लोकसभा विस्तारक पवन अग्रवाल, जिला पदाधिकारी मिलेश्वरी साहू, चिरजीव देवांगन, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, कमल सिन्हा, लुद्राक्ष साहू, गुरूनारायण तिवारी, सुरेन्द्र सोनटेके, संदीप पांडेय, सीताराम यादव, पीलुराम यादव, प्रतीक तिवारी, मनीष हरित, शीतला पांडेय, संजु साहू सहित जिले एवं मंडल के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Leave Your Comment

Click to reload image