छत्तीसगढ़ / रायगढ़

रायगढ़ : आद्या अग्रवाल ने दी कथक की मनमोहक प्रस्तुति

 चक्रधर समारोह-2026 की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में युवा कथक नृत्यांगना आद्या अग्रवाल ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में भाव, लय और ताल का सुंदर संगम देखने को मिला।
    आज की प्रस्तुति में सुश्री निहारिका यादव ने पढ़ंत, श्री लालाराम लोनिया ने गायन तथा श्री दीपक साहू ने तबले पर संगत की। नृत्य निर्देशन गुरु श्री शरद वैष्णव का रहा। कक्षा 9वीं की छात्रा आद्या रायगढ़ कथक घराने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अपने गुरु श्री शरद वैष्णव के मार्गदर्शन में कथक की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। आद्या ने रायगढ़ सहित कटक, उज्जैन, दार्जिलिंग और बिलासपुर के विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुति दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image