छत्तीसगढ़ / रायगढ़

चक्रधर समारोह की छठवीं संध्या में भाव, लय और ताल से सजी आशना की कथक प्रस्तुति

 41वें चक्रधर समारोह की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में कथक नृत्यांगना कु. आशना दिल्लीवार ने भाव, लय और ताल से सजी मनमोहक प्रस्तुति दी। उन्होंने कथक की विभिन्न मुद्राओं, पद-संचालन और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य की विविधता और सुंदरता से परिचित कराया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से ‘बी प्लस ग्रेडेड’ कथक कलाकार के रूप में मान्यता प्राप्त आशना देश-विदेश के करीब 95 मंचों पर कथक प्रस्तुत कर चुकी हैं। उन्होंने दुबई, काठमांडू, कोलंबो और हनोई सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी है।

Leave Your Comment

Click to reload image