छत्तीसगढ़ / बीजापुर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल लॉन्च किया गया

विडियो कांफ्रेंसिंग के लाईव प्रसारण जिला पंचायत के सभागार में आयोजित

बीजापुर : प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी द्वारा वंचितों को वरियता मोदी सरकार की गारंटी के तहत् पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का लॉच किया गया (सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण) उक्त निर्धारित कार्यक्रम मे बीजापुर जिले के सफाई कर्मचारी एवं चतुर्थ वर्ग के 206 कर्मचारियों ने भाग लिया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के संदेश को तन्मयता पूर्वक लोगों ने सुना। लगभग 1 घंटे तक प्रोग्राम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि श्री नंद किशोर राणा वार्ड क्रमांक 01, श्री कमकलेश कुमार पटेल उपसंचालक समाज कल्याण, श्री कृष्णलाल लीड बैंक मैनेजर, श्री गौतम शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैक बीजापुर, एवं श्री वीरेंद्र देवांगन शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैक भैरमगढ़ की गरिमामय उपस्थिति में उक्त कार्य सम्पन्न हुआ।
 
उक्त कार्यक्रम में 02 हितग्राही रंजना देवी रावतपारा बीजापुर 1 लाख रूपये तथा घासीराम यादव भैरमगढ़ मारकापाल 5 लाख रूपये की स्वीकृति पत्र जनप्रतिनिधि के उपस्थिति में प्रदान किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image