धाकर कोंडापुरकर -- एक प्रेरणापुंज का अवसान, विनम्र श्रद्धांजली
रायगढ़ |
2026-09-25 15:05:11
सुधाकर कोंडापुरकर -- एक प्रेरणापुंज का अवसान ।
. --- डॉ. प्रियंका बिस्सा
( राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त कार्यकर्ता )
सुधाकर माधव कोंडापुरकर जी का 95 वर्ष की आयु में देहावसान सभी समाजसेवियों के लिये अत्यंत पीडादायक है ।
प्रियंका बिस्सा ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हूऐ बताया कि वे समाजसेवा के क्षेत्र में एक ऐसे कर्मठ योद्धा थे जो हर परिस्थितियों में सक्रिय रहते थे । वे अनाथ बच्चों के लिये समर्पित संस्था " मातृ छाया " के संस्थापक सदस्य थे । प्रियंका बिस्सा ने बताया कि वो मुझे अपने साथ मातृ छाया ले जाते थे और वहीं से मेरा मानवीय संवेदनाओं के साथ प्रथम परिचय हुआ था ।
कोंडापुरकर जी ने अपने अंतिम कार्य दिवस के रुप में होम्योपैथिक मेडिकल कालेज के संचालक के रुप में निर्णयों पर हस्ताक्षर किये थे ।
सेंट्रल बैंक से उच्च पद से सेवानिवृत आदरणीय श्री सुधाकर कोंडापुरकर जी महाराष्ट्र मण्डल के भी अध्यक्ष रहे। बैंक पेशनर्स एसो के भी संरक्षक सदस्यों में से एक थे। वे विभिन्न संस्थाओं में अपनी सेवायें आज भी अनवरत दे रहे थे। उनको प्राप्त सम्मानों की एक लंबी फेहरिस्त है ।
आज 25.09.2026 को सुबह अंतिम दर्शन के लिये महाराष्ट्र मंडल भवन में रखा गया तत्पश्चात रिम्स मेडिकल कॉलेज रायपुर को देहदान किया गया ।
उनका निधन हम सभी , विशेषकर समाजसेवियों के लिये एक अपूरणीय क्षति है। कोंडापुरकर जी समाजसेवी पैदा करते थे । उनका कहना था कि लोग विभिन्न कारण बताते हूऐ समाजसेवा से विमुख होते जा रहे है इसलिए सामाजिक सेवा कार्यों के साथ भविष्य के कार्यकर्ता भी बनाना आवश्यक है ।
प्रियंका बिस्सा ने कहा कि मै भी उनसे प्रेरणा लेकर सक्रिय हूई और राष्ट्रपति सम्मान तक पहूँच सकी । वे हमेशा ध्रुव तारे की तरह हमें रोशनी देते रहेंगे ।
विनम्र श्रद्धांजली, ओम शांति.
सादर प्रकाशनार्थ
डॉ. प्रियंका बिस्सा
. 9770632523
. 9770632523