इंदौरी में भावना बोहरा ने ₹1.95 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
कवर्धा । नगर पंचायत इंदौरी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 1 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का भूमिपूजन तथा 49 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन विकास कर्यों से नगर पंचायत इन्दौरी में क्षेत्रवासियों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही नगर के सौन्दर्यीकरण को भी नई पहचान मिलेगी।
विधायक भावना बोहरा ने भारत माता चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण किया। वहीं वार्ड क्रमांक 14 में मुक्तिधाम विकास कार्य, निकाय क्षेत्र में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण तथा मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन कर समस्त नगरवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
भावना बोहरा ने कहा “इंदौरी नगर के विकास और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। भारत माता चौक और मां कर्मा माता चौक जैसे कार्य से नगर की नई पहचान बनेगा। मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ नगर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे।
कार्यक्रम में नगर पंचायत इन्दौरी के प्रभारी रोशन दुबे , नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मित्रिन बाई मांडले , उपाध्यक्ष जसवंत साहू , मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू , विधायक प्रतिनिधि रामसुख जायसवाल , मंडल महामंत्री मनोज बंजारे , राजू चंद्रवंशी , नारद साहू, श्रीमती सुखमणी गोस्वामी, हिमचंद सिन्हा, श्रीमती तनुजा आडिले, प्रकाश साहू, श्रीमती दुर्गा साहू, दाऊराम छेदावी, श्रीमती आरती नांरगे, श्रीमती मिल्पी गंगासागर टंडन, उमेद दास बघेल, असमन चन्द्रवंशी, ज्ञानेश डहरिया, भरत घृतलहरे, कमलेश कोशले, कौशल तिवारी, डॉ. भरत यादव, रोहित कुमार मेरावी, ग्राम के सरपंच, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा नगरवासी उपस्थित रहे।