छत्तीसगढ़ / रायगढ़

रिप्लेस वार्षिक आमसभा बैठक ​​​न्यूज

 रायगढ़। संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर की वार्षिक आमसभा 27 सितम्बर, रविवार को अग्रवाल सभा कोरबा के आतिथ्य श्री अग्रसेन भवन, कोरबा में आयोजित है। उक्त जानकारी देते हुए संभागीय अग्रवाल महासभा बिलासपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एडव्होकेट ने बताया कि आमसभा में बिलासपुर संभाग की 41 अग्र संस्थाओं के करीब 250 अग्रबंधु शामिल होंगे। आमसभा में प्रमुख रूप से आगामी परिचय सम्मेलन, चिकित्सा एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तार से चर्चा कर अंतिम निर्णय लिये जावेंगे। पंजीयन के उपरांत आमसभा प्रात: 11 बजे प्रारंभ होगी। अग्रवाल सभा कोरबा  के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल दादूराम एवं सचिव शिव अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम पिछले कई दिनों से आपस में कार्यों का विभाजन कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रयासरत है। संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल एडव्होकेट, रायगढ़ एवं महामंत्री राजेन्द्र अग्रवाल (राजू), कोषाध्यक्ष गणेश अग्रवाल एवं कार्यालय मंत्री दिलीप अग्रवाल बिलासपुर ने बिलासपुर संभाग की सभी संबद्ध अग्र संस्थाओं के पदाधिकारियों, संस्था के संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों से कोरबा में आयोजित आमसभा में सक्रियता से शामिल होने का आव्हान किया है।


फोटो श्री अग्रसेन जी
बाबूलाल अग्रवाल
बजरंग अग्रवाल

 

 

 


Leave Your Comment

Click to reload image