सेवा की कहानी : पीएम किसान सम्मान निधि से उदयभान सिंह को खेती-किसानी में मिला आर्थिक सहारा
प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की सहायता से बीज खरीदने और खेती के खर्चों में मिली मदद
एमसीबी/28 सितंबर 2026
जिले के खड़गवां विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरदर निवासी कृषक उदयभान सिंह के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती-किसानी के जरूरी खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहारा बनी है। योजना के तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6,000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उदयभान सिंह को भी योजना की राशि नियमित रूप से प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग वे खेती-किसानी तथा बीज खरीदने जैसे आवश्यक कार्यों में करते हैं।
6,000 रूपये की सहायता से खेती के खर्चों में मिली राहत
उदयभान सिंह बताते हैं कि खेती-किसानी में समय-समय पर बीज सहित विभिन्न कृषि सामग्री खरीदने के लिए राशि की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से मिलने वाली 6,000 रुपए वार्षिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित होती है। वे प्राप्त राशि का उपयोग अपनी खेती के जरूरी कार्यों और बीज खरीदने में करते हैं।
उनका कहना है कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता से खेती में लगने वाले खर्चों को पूरा करने में सहयोग मिलता है। जरूरत के समय बीज खरीदने में सुविधा होने से कृषि कार्यों को समय पर आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
समय पर आर्थिक सहायता से खेती को मिला सहारा
उदयभान सिंह के अनुसार खेती में छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी समय पर राशि उपलब्ध होना जरूरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि से उन्हें कृषि कार्यों के दौरान आर्थिक सहयोग मिलता है। इससे खेती-किसानी से जुड़े आवश्यक खर्चों को पूरा करने में राहत मिलती है और कृषि कार्यों को निरंतर जारी रखने में मदद मिलती है।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
कृषक उदयभान सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिल रही आर्थिक सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली 6,000 रुपये की वार्षिक राशि खेती-किसानी और बीज खरीदने जैसे जरूरी कार्यों में उनके लिए काफी सहयोगी है।