छत्तीसगढ़ / बालोद

आईपीएल : रोजाना लग रहा है लाखो का सट्टा

आईपीएल क्रिकेट मैच पर शहर में रोजाना लग रहा है लाखो का सट्टा

बालोद । आईपीएल क्रिकेट मैच शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टा लिखने वाले सक्रिय हो गए है। जिले के राजहरा शहर में आइपीएल सट्टे का कारोबार जोरों से चल रहा है। दूर-दूर से लोग सट्टा खेलने आ रहे हैं। पूरा कारोबार आनलाइन चल रहा है, ताकि पुलिस से बचा जा सके। कंप्यूटर, लैपटाप, मोबाइल के जरिए सट्टा खेलाया जा रहा है। मैच के हर बाल, ओवर और रन का रेट निर्धारित कर कारोबार किया जा रहा है। जानकारों के अनुसार पूरा कारोबार बुकी के माध्यम से कोडवर्ड से संचालित होता है। प्रत्येक बुकी का अलग-अलग कोडवर्ड होता है। सट्टा खेलाने वाले लोग हर मैच के पहले अपना मोबाइल नंबर बदल देते हैं। इससे पुलिस उनको आसानी से ट्रेस नहीं कर पाती है। इसमें स्थानीय सट्टेबाज भी शामिल हैं
 
आईपीएल क्रिकेट मैच में अपनी मनपसंद टीम के हारने और जीतने पर सटोरिए द्वारा सट्टा का कारोबार जमकर हो रहा है। पुलिस अधिकारियों को इस बारे में जानकारी होने के बाद भी उनके द्वारा सट्‌टा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आइपीएल सट्टे का कारोबार सत्ता पक्ष के एक नेता द्वारा संचालित किया जा रहा है जिस कारण पुलिस हाथ डालने से कतरा रही है।
 
गौरतलब है कि क्रिकेट मैच में आईपीएल क्रिकेट का विशेष महत्व माना जाता है। मैच के आधार पर शहर में एक-एक गेंद पर सट्टा लग रहा है। अपनी मनपसंद टीम पर हारने और जीतने की बाजी लोग रहा रहे हैं। इतना ही नहीं खिलाड़ी के आउट होने तथा उसके चौका छक्का लगाने पर भी फोन द्वारा सट्टा कारोबार किया जा रहा है। इस समय शहर में चारों ओर इस सट्टे का बोलबाला है। दल्ली राजहरा के अलावा जिले के बालोद व डौंडी में भी सटोरियों के द्वारा आईपीएल सट्टे का कारोबार इन दिनों जोर-शोर से किया जा रहा है। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से कई गरीब परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच गए हैं।
 
तकरीबन पिछले साल रायपुर में क्रिकेट सट्टा चलाने वाला मोटवानी गिरफ्तार हुआ था। वहीं कुछ वर्ष पहले अप्रैल 2022 में क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने पर बालोद साइबर सेल और राजहरा पुलिस द्वारा राजहरा के बीएसपी ओपन थियेटर के सामने मैदान मे नितेश कुमार जायसवाल उर्फ आशीष द्वारा मुंबई-कलकत्ता आईपीएल क्रिकेट मैच मोबाईल मे एक 45 एप नामक मोबाईल एप्लीकेशन मे आई बनाकर रूपये पैसो का दाव लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेल खिलाने के आरोप में कार्यवाही की गई थी। जुआ-सट्टा की जद में अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग आते हैं और फिर इसके आदी होकर घर में झगड़ा, मारपीट, चोरी जैसे अपराध करने लगते है, जिससे लोगों को दूर रहना चाहिए।

 

Leave Your Comment

Click to reload image