छत्तीसगढ़ / बालोद

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : मताधिकार के प्रयोग हेतु दिलाई जा रही है शपथ

जिले के वनांचल ग्रामों में निरंतर जारी है मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

ग्रामीणों को मताधिकार के प्रयोग हेतु दिलाई जा रही है शपथ
बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के कुशल निर्देशन में जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिससे की लोकसभा आम निर्वाचन के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत आज डौंडीलोहारा विकासखंड के वनांचल क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लोगो को मतदान के प्रति जागरूक कर उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने शपथ दिलाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image