लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का लिया गया जायजा
जिले में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने डौण्डीलोहरा में
प्रशिक्षण का लिया जायजा
बालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आनंद पब्लिक स्कूल डौण्डीलोहारा एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बटेरा में पहुँचकर प्रशिक्षण का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से प्रशिक्षण को सूचारू रूप से संपन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के विभिन्न कक्षों में पहुँचकर प्रशिक्षण कार्य का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निर्वाचन के कार्य में त्रुटि की गुजांईश बिल्कुल भी नही होती है। इसलिए निर्वाचन से जुड़े प्रत्येक कार्यों को त्रुटिरहित ढंग से पूरा करना अत्यंत आवश्यक है।