छत्तीसगढ़ / बालोद

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं एवं 09वीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी

बालोद । जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2024 के अंतर्गत कक्षा 6वीं एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दुधली ने बताया कि कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2024 को तथा 09 वीं में लेटरल एन्ट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट नवोदय डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image