छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

सेवा संकल्प अभियान,मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से रसियाराम की पढ़ाई को मिला नया संबल

  दंतेवाड़ा, सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना ने ग्राम गुमड़ा, गीदम निवासी रसियाराम सेठिया की शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहारा दिया है।

     रसियाराम सेठिया, पिता श्री पोना राम, के परिवार के लिए बच्चों की शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करना आसान नहीं था। ऐसे समय में शासन की छात्रवृत्ति योजना उनके लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बनी। योजना के तहत मिलने वाली सहायता से रसियाराम को पढ़ाई से संबंधित आवश्यक खर्चों को पूरा करने में मदद मिल रही है। रसियाराम बताते हैं कि शिक्षा उनके बेहतर भविष्य की पहली सीढ़ी है। छात्रवृत्ति मिलने से परिवार पर आर्थिक बोझ कम हुआ है और पढ़ाई जारी रखने का उनका उत्साह बढ़ा है। उन्होंने शासन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना जैसे प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से ऐसे लाभों की जानकारी और पहुंच को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image