सेवा संकल्प अभियान 2026-जिले के विभिन्न ब्लॉकों में हुआ ’’आंगन मिलन सेवा’’ चौपाल
दंतेवाड़ा, सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में “आंगन मिलन सेवा” चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान फरसपाल के ठोठापारा, बारसूर के रामतराईपारा, कटेकल्याण के थानापारा, तेलम के बोटीपारा, अरनपुर के समेली काकड़ीपारा, दंतेवाड़ा के कैलाशनगर एवं चूड़ीटिकरा, चितालंका के कलारपारा तथा बचेली के कायापारा, किरन्दुल स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में विविध गतिविधियां आयोजित की गईं।
इस दौरान आयोजित चौपाल में सुपोषण थाली की प्रस्तुति एवं टीएचआर से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर गर्भवती माताओं की गोदभराई तथा छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार विधिवत कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा संतुलित आहार के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री पवन कर्मा, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधिगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, गर्भवती माताएं, बच्चे तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।