सेवा संकल्प अभियान 2026-‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज’ आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
दंतेवाड़ा, सितंबर 2026
शहीद महेंद्र कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में आज युवाओं में नवाचार, रचनात्मक सोच एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज’ आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, दंतेवाड़ा के महाप्रबंधक श्री रविशंकर नेताम एवं प्रबंधक श्री दयाराम कुर्रे द्वारा छात्राओं को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चौलेंज के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं इसमें भाग लेने के अवसरों के संबंध में जानकारी दी गई। छात्राओं को अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर उनके लिए नवाचारी एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, यह बताया गया कि युवा अपनी नई सोच एवं रचनात्मक विचारों के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक शर्मा, सहायक प्राध्यापिका श्रीमती अर्चना झा, सहायक प्राध्यापक श्री राजेंद्र सिंह राज, सहायक प्राध्यापक श्री सुभाष सोनी सहित महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में ‘नई सोच, नवाचार और समस्या के समाधान’ की भावना को विकसित करना तथा उन्हें नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना रहा।