सेवा संकल्प अभियान 2026-नगर पालिका बचेली में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर आयोजित
दंतेवाड़ा, सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बचेली में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से शहरी स्लम एवं जरूरतमंद बस्तियों में निवासरत नागरिकों को उनके निकट ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वच्छता दीदियों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान आवश्यकता अनुसार मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों की आबादी तक स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना है। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस शिविर से बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां लाभान्वित हुए।