छत्तीसगढ़ / महासमुंद

जिला स्तरीय 'सेवा सेतु' कैंप का आयोजन, कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

 महासमुंद । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने आज जिला स्तरीय सेवा सेतु कैंप का कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शिविर का जायजा लिया और हितग्राहियों चर्चा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में जिला खाद्य अधिकारी आशीष चतुर्वेदी, विभाग के कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

कलेटक्र विनय कुमार लंगेह ने शिविर में पहुंचकर खाद्य विभाग की योजनाओं और हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कैंप में पहुंचकर खाद्य विभाग से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान अवश्य कराएं तथा योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त करें।  

सेवा सेतु कैंप में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई। शिविर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पात्रता, राशनकार्ड से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं तथा हितग्राहियों के अधिकारों की जानकारी सरल एवं सहज तरीके से उपलब्ध कराई गई। विभाग के अधिकारियों द्वारा नागरिकों को इन प्रक्रियाओं को समय पर पूरा कराने के महत्व के बारे में भी बताया गया, ताकि पात्र हितग्राहियों को खाद्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके साथ ही राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य योजना के अंतर्गत नए राशनकार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों, पात्रता एवं प्रक्रिया के संबंध में नागरिकों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image