छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

सेवानिवृत्ति पर 4 शासकीय सेवकों को मिला पीपीओ एवं जीपीओ

 कोण्डागांव । जिला कार्यालय में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान माह सितंबर में सेवानिवृत्त हुए 04 शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) एवं ग्रेच्युटी भुगतान आदेश (जीपीओ) की प्रतियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ एवं जीपीओ सौंपते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं। जिला कोषालय द्वारा पेंशन प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करते हुए संबंधित कर्मचारियों के पेंशन प्राधिकार आदेश सेवानिवृत्ति के दिन ही जारी किए गए।

सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों में गृह विभाग के निरीक्षक  मोहनराम पटेल, स्कूल शिक्षा विभाग के  शिक्षक  सहदेव राम मरकाम, प्रधान पाठक  मसूराम मरकाम और सहायक वर्ग दो  अशोक मरावी शामिल हैं।

 

इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की गई तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में जिला कोषालय अधिकारी  रजनीश पटेल,  निर्मल शार्दुल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 
 
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image