यादव समाज युवा मंच ने बढ़ाया झांकी कलाकारों का मान, दिया अनुशासित विसर्जन का संदेश
राजनांदगांव।संस्कारधानी में यादव समाज युवा मंच ने किया विसर्जन झांकी समितियों का भव्य स्वागत व सम्मान गणेश विसर्जन के पावन अवसर पर यादव समाज युवा मंच द्वारा कामठी लाइन (दिल्ली दरवाजा के पास) एक भव्य स्वागत मंच की स्थापना की गई। इस मंच के माध्यम से शहर की विभिन्न गणेश विसर्जन झांकी समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कलाकारों का पुष्पहार, श्रीफल व अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
यादव समाज के युवाओं ने न केवल देर रात तक झांकियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करने वाले स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को सराहा, बल्कि सभी समितियों को संस्कारधानी राजनांदगांव की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप पूर्ण अनुशासन और सौहार्द के साथ झांकियों के संचालन के लिए प्रेरित भी किया। इस अवसर पर मंच के युवाओं ने विसर्जन यात्रा देखने आई आम जनता से भी शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से उत्सव का आनंद लेने की अपील की।
आयोजन को सफल बनाने में यादव समाज के रिभय यादव, अपूर्व यादव, मयंक यादव, मोंटू यादव, सतीश यादव, करण यादव, अभिषेक यादव,रिंकू यादव, विनीत यादव, वीरेंद्र यादव, सूरज यादव, इंद्रजीत यादव, कमल यादव, आयुष यादव, आकाश यादव, अविनाश यादव, रोहित यादव, रिंकू यादव, योगेश यादव एवं विकास यादव आर्या यादव सहित यादव समाज युवा मंच के अनेक युवा उपस्थित रहे एवं वरिष्ठों मे गरीबा यादव,सुदेश यादव, राकेश यादव,रितेश यादव, मन्ना यादव,हरीश यादव, हरीश यादव गुरुदेव,दुर्गा यादव,पूनाराम यादव,किशन यादव, दुर्गेश यादव,चंद्रशेखर यादव, लाला यादव, राजेश यादव, मुन्ना यादव, सूरज यादव,अमन यादव,सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
मयंक यादव एवं युवा मंच का अधिकारिक बयान:-
"राजनांदगांव की गणेश विसर्जन झांकियों की कला और परंपरा पूरे प्रदेश में अनूठी है। महीनों पहले से मेहनत करने वाले कलाकारों और समितियों का उत्साहवर्धन करना तथा शहर में शांतिपूर्ण व अनुशासित माहौल बनाए रखना ही हमारे मंच का मुख्य उद्देश्य है|अगले वर्ष से युवा मंच की ओर से सबसे अनुशासित और उत्कृष्ट कलात्मक झांकी को एक विशेष 'युवा मंच ट्रॉफी/शील्ड' दी जा जाएगी।" — मयंक यादव