छत्तीसगढ़ / कोरबा

सीपेट स्याहीमुड़ी में 'सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026' का आयोजन; युवाओं को नवाचार और उद्यमशीलता के लिए किया प्रेरित

 कोरबा । भारत सरकार द्वारा सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जागरूकता सत्र अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन  चैलेंज  2026 का जागरूकता कार्यक्रम आज सीपेट, स्याहीमुडी, कोरबा में आयोजित किया गया। उक्त जागरूकता कार्यक्रम में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज हेतु आवेदन की प्रक्रिया एवं पंजीयन के साथ-साथ सेवा संकल्प अभियान से संबंधित विस्तृत जानकारी उद्योग विभाग, कोरबा के अधिकारियों के द्वारा दिया गया।

उक्त सेवा संकल्प अभियान जागरूकता कार्यक्रम में केन्द्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) स्याहीमुडी, कोरबा के 120 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों की सहभागिता रही।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image