छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

सुरक्षा उपकरण योजना से मुकेश को मिली सहायता राशि

 

बलौदाबाजार,1 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन द्वारा श्रमिकों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम खैन्दा निवासी मुकेश कुमार पटेल को श्रम कार्ड के माध्यम से सुरक्षा उपकरण योजना के तहत ₹1,500 की सहायता राशि प्राप्त हुई है।

मुकेश कुमार पटेल ने बताया कि योजना के तहत मिली सहायता राशि से उन्हें श्रम कार्य के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण प्राप्त करने में मदद मिलेगी। उन्होंने श्रमिकों के हित में योजनाएं संचालित करने तथा उनका लाभ प्रदान करने के लिए सुशासन सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

शासन द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि श्रमिक परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से संबल मिल सके।

 

Leave Your Comment

Click to reload image