छत्तीसगढ़ / दंतेवाड़ा

मतदाता सूची में छूटे एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

 दंतेवाड़ा, 03 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में दंतेवाड़ा जिले में मतदाता सूची के निरंतर अद्यतनीकरण के अंतर्गत छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा घर-घर भ्रमण कर मतदाता सूची का सत्यापन एवं अद्यतनीकरण किया जाएगा। इस दौरान ऐसे नागरिकों की पहचान की जाएगी, जो मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए पात्र हैं, लेकिन अब तक उनका नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया है। विशेष रूप से पहली बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं सहभागी बनाने के लिए पात्र नागरिक स्वयं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ईसीआईनेट (म्ब्प्छम्ज्) मोबाइल ऐप अथवा भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से फॉर्म-6 में ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
       जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के पात्र नागरिकों को भी पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित होने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image