*माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया*....
*माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया*....
माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा पितृ पक्ष की पावन अवसर पर श्रीमती सुधा गुप्ता, अपनी पति की पुण्यतिथि में और जवाहर गुप्ता अपनी पत्नी की पुण्य तिथि में ट्रस्ट के माध्यम से भंडारा का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से एम्स हॉस्पिटल में ईलाज करवाने आये, जरूरत मंद मरीज़ो एवं उनके सहयोगी जनों के लिए भरपेट भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही, बाहर से आए हुए लोग ट्रस्ट से इस सेवा कार्य की सराहना किए ,1500 के आसपास लोग इसका लाभ लिए। इस कार्य में डॉ. श्रीमती नीता प्राणेश गुरु गोस्वामी, संगठन प्रभारी, श्रीमती कल्पना शुक्ला जिला अध्यक्ष ,श्रीमती मनोरमा बाजपेई सुंदर नगर प्रभारी, श्रीमती लक्ष्मी अवस्थी डगरिया प्रभारी, नमिता पात्रा , सुधा गुप्ता,सरोज शुक्ला, राधा साहू उपस्थित रहे। ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने इस कार्य के लिए सबको साधुवाद दिए।