छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण किया

 इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का निरीक्षण किया तथा शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही, शिविर के सफल संचालन और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

शिविर का आयोजन एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर कृतिका अग्रवाल एवं सारिका सूर्यवंशी के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान चिकित्सक डॉ. प्रज्ञा दुबे एवं डॉ. सीमा राजपुरोहित सहित मोबाइल मेडिकल यूनिट के समस्त स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा वृद्धजनों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों एवं वरिष्ठजनों तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आयोजित यह शिविर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image