राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर रक्तदान का संकल्प - मेडिकल टीम लोरमी
मुंगेली |
2026-10-05 15:26:02
लोरमी - राष्ट्रीय रक्तदान दिवस के पावन अवसर पर मेडिकल टीम लोरमी परिवार द्वारा जन जागरूकता संदेश जारी किया गया।
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ जीएस दाऊ ने कहा कि आइए हम सभी एक ऐसा संकल्प लें जो किसी अनजान इंसान के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन सके। रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी माँ की ममता और किसी बच्चे की जिंदगी बचाने का पुण्य कार्य है।
*मेडिकल टीम लोरमी के प्रमुख मिंटू छाबड़ा ने अपील करते हुए कहा कि* यदि आप स्वस्थ हैं और रक्तदान के पात्र हैं तो आगे आएं, रक्तदान कीजिए और अपने मित्रों, परिवारजनों को भी रक्तदान के लिए प्रोत्साहित कीजिए। आपके एक यूनिट रक्तदान से हम कई लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं और उन्हें स्वस्थ होने तक निरंतर जागरूक कर सकते हैं।
मेडिकल टीम लोरमी द्वारा लगातार स्वास्थ्य संबंधी हर कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान महादान है। इस अवसर पर घनश्याम यादव ने रक्तदान किया। शैलेन्द्र पाण्डेय, राजाराम कश्यप, सतीश देवांगन, जीतेन्द्र साहू, तोकेश्वर साहू, तिरिथ राम साहू, राजेन्द्र साहू, अभिलाष जायसवाल उपस्थित रहे।