छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सेवा सेतु शिविर में प्राप्त हुए 102 आवेदन, हितग्राहियों को बी-1, स्प्रेयर व रेडी-टू-ईट वितरण

 अम्बिकापुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत  मैनपाट विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नर्मदापुर स्थित स्वामी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में खण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा सुमन नाग, कृष्णा, भंगी, बीरबल, परसराम, मनीराम एवं पंखरा को बी-1 का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा धनेश्वरी पन्ना, अनिता, उमावती, शिवराम एवं जमुना प्रसाद को स्प्रेयर का वितरण किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चुन्नी, एतवारी, सुखनी, शनियारो, बिधनी, सावित्री, शोकपति एवं नईहारो को रेडी-टू-ईट प्रदान किया गया।

 विभिन्न विभागों से संबंधित 102 आवेदन प्राप्त

 शिविर में राजस्व विभाग के 07, खाद्य विभाग के 15, पंचायत विभाग के 45, महिला एवं बाल विकास विभाग का 01, लोक निर्माण विभाग के 02, कृषि विभाग का 01, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 03, समाज कल्याण विभाग के 13, शिक्षा विभाग के 02, विद्युत विभाग के 04 तथा क्रेडा के 09 आवेदन सहित कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को आवश्यक कार्यवाही एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

 इस अवसर पर जन प्रतिनिधि  रजनीश पाण्डेय, जमुना यादव, शंकर यादव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर, तहसीलदार मैनपाट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट सहित महिला एवं बाल विकास, कृषि, विद्युत, आदिम जाति कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, मत्स्य, शिक्षा एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत नर्मदापुर के सरपंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image