छत्तीसगढ़ / रायपुर

गौधाम योजना: 40 नए गौधाम स्थापना की मंजूरी

 पशुओं के बेहतर संरक्षण और देखभाल के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026

पशुधन विकास विभाग ने गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के लिए गौधाम योजना के अंतर्गत प्रदेश में 40 और नए गौधाम की स्थापना के लिए मंजूरी प्रदान की है। राज्य सरकार की इस पहल से गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर देखभाल के साथ-साथ आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में सहायक होगी।

पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सरगुजा जिले के श्री विश्वनाथ गोविंद ग्राम पंचायत अंबिकापुर सहित बिलासपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, नारायणपुर और जशपुर जिलों में गौधाम स्थापना की स्वीकृति दी गई है।

आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि गौधाम स्थापना पर होने वाला समस्त व्यय योजना के प्रावधानों के अनुरूप राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, रायपुर से प्राप्त राशि से किया जाए। इसके साथ ही गौधाम में गौवंशीय पशुओं के विस्थापन से पहले सभी आवश्यक अधोसंरचनात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें पर्याप्त पशु शेड, पानी, बिजली और फेंसिंग सहित पशुओं की सुरक्षा एवं देखभाल से जुड़ी जरूरी सुविधाएं शामिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image